Type Here to Get Search Results !

Video

*🟢👉विकसित कृषि संकल्प योजना के तहत वैज्ञानिकों ने दिया किसानों को व्यावहारिक मार्गदर्शन*

नर्मदापुरम।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" के स्वप्न को साकार करने की दिशा में केंद्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकसित कृषि संकल्प योजना के अंतर्गत गांव-गांव तक वैज्ञानिक जानकारी पहुँचाई जा रही है। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, कृषि विभाग एवं ICAR के वैज्ञानिकों का दल आंवरी एवं नानपा गांव पहुँचा।इस भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के वैज्ञानिक डॉ. देवीदास पटेल ने कीट प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रसायनिक एवं यांत्रिक नियंत्रण के उपाय किसानों को बताए।उन्होंने प्रमाणित बीजों एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी भी दी।CIAE भोपाल से वैज्ञानिक डॉ. रविन्द्र रंधे द्वारा ग्रीन हाउस प्रभाव को कम करने की तथा कृषि मशीनरी संबंधित जानकारी दी।सहायक संचालक कृषि श्रीमती अर्चना परते ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी दी और किसानों को प्रोत्साहित किया कि वे योजनाओं का लाभ लेकर उत्पादन लागत को घटाएँ और आय में वृद्धि करें।एस. डी. सिंह जी ने बीज उत्पादन एवं उन्नत किस्मों की पहचान, भंडारण और प्रयोग से संबंधित व्यावहारिक जानकारी साझा की।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड- नर्मदापुरम सुश्री जयश्री देशमुख द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।कृषि विस्तार अधिकारी  पंकज दुबे, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी  विकास अग्रहारी, पशुपालन विभाग से  टी. एस. मीणा भी उपस्थित रहें। किसानों ने इस जानकारीपूर्ण भ्रमण को अत्यंत उपयोगी बताया और विशेषज्ञों से लगातार ऐसे मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.