नर्मदापुरम,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" के सपने को साकार करने की दिशा में, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर चलाया जा रहा विकसित कृषि संकल्प अभियान अब तेजी से गांव-गांव तक पहुँच रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर, कृषि विभाग एवं ICAR के वैज्ञानिकों की टीम द्वारा किसानों को तकनीकी जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।इस अभियान के दौरान भ्रमण दल द्वारा अब तक कुलामड़ी, मालाखेड़ी, जासलपुर, रायपुर, नीमसाड़िया, पांजराकलां, रामपुर, गुर्रा, लोहारिया कलां, बोर तलाई, बीसारोड़ा, रैसलपुर, खेड़ला और रोहना जैसे अनेक गाँवों का दौरा किया जा चुका है।भ्रमण के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों ने अलग-अलग विषयों पर किसानों को जानकारी दी:।ब्रजेश कुमार नामदेव (वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर) द्वारा पौध संरक्षण पर व्यावहारिक एवं सटीक जानकारी दी गई।डॉ. राजेंद्र शर्मा ने पशुपालन के क्षेत्र में पोषण, स्वास्थ्य और नस्ल सुधार पर मार्ग दर्शन किया। चंदन सिंह बरकड़े ने किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों की जानकारी दी, जिससे उनकी मेहनत कम हो और उत्पादन बढ़े।सहायक संचालक कृषि श्रीमती अर्चना परते ने कृषि योजनाओं के बारे में बताया और योजनाओं का लाभ उठाने के तरीके समझाए।एस. डी. सिंह ने बीज उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों पर जानकारी दी।सुश्री विजयलक्ष्मी बलबंडे द्वारा उद्यान विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।डॉ दीपक खांडे कृषि वैज्ञानिक (कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा) द्वारा द्वारा बीज की उन्नत किस्मों की जानकारी दी गई।डॉ. अस्कार टोप्पो (कृषि वैज्ञानिक) द्वारा खरीफ फसलों की तैयारी विषय पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।ICAR- IISS के वैज्ञानिक डॉ. जीतेन्द्र कुमार ने मृदा स्वास्थ्य एवं परीक्षण के महत्व पर जोर देते हुए उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दी।भ्रमण दल के साथ-साथ वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री जयश्री देशमुख एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कृमश: सुश्री राजेश्वरी यादव, श्रीमती गोदावरी बडोले तथा श्रीमती प्राची शर्मा ने भी उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं को सुन रहे हैं और तुरंत समाधान उपलब्ध करा रहे हैं।विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत इफको द्वारा ड्रोन प्रदर्शन भी कराया जा रहा है।इस अभियान का उद्देश्य न केवल किसानों को आधुनिक तकनीक और जानकारी से जोड़ना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित कृषि प्रणाली से भी जोड़ना है।
*👉🟢विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु गांव-गांव पहुँच रहा 'विकसित कृषि संकल्प अभियान*........'*🟢👉किसानों को मिल रहा विशेषज्ञ मार्गदर्शन*
June 04, 2025
0