नर्मदापुरम।सेमरी हरचंद में सर्व ब्राम्हण समाज के द्वारा हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया। जिसमें उपस्थित जिले के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र ओझा परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष प्रकाश दुबे सर्व ब्राम्हण समाज युवा शाखा के जिला अध्यक्ष गिरिराज दुबे अलोक दीक्षित अलोक तिवारी एवं सेमरी हरचंद ब्राम्हण समाज के समस्त वरिष्ठ विप्र बंधु एवं युवा विप्र बंधु की उपस्थिति में हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह एवं वरिष्ठ जनों का सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ। बृजेश कुमार दुबे जिला उपाध्यक्ष युवा सर्व ब्राह्मण समाज ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सनातन हिंदू नव वर्ष बनाने के लिए प्रेरणा देना समस्त लोगों को जिससे लोग समझे कि हम सब लोगों का नया वर्ष गुड़ी पड़वा से ही आरंभ होता है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जिले के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ओझा ने समस्त ब्राह्मण बंधुओ से कहा कि हम ब्राह्मण जाति के लोग हैं हमें अहंकार कभी नहीं करना चाहिए और समस्त जातियां को अपने साथ समाहित कर उनके साथ कार्यक्रम करना चाहिए। हमारे लिए सभी जातिया महत्वपूर्ण है इटारसी में कार्यक्रम करते हैं चाणक्य कप जिसमें सभी लोगों को और सभी जातियों को समान सम्मान दिया जाता है जिससे हमारे संबंध मजबूत होते हैं हमें इसी तरह के कार्यक्रम करते रहना चाहिए जिसमें संपूर्ण समाज का हित होगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से युवाओं ने मेहनत की जिसमें पंडित योगेश शर्मा राम मोहन पछतारिया देवेश शर्मा विनोद दुबे आशीष दुबे भावेश दुबे बबलू श्रुति अजय परसाई प्रशांत दुबे कंचन शर्मा अभिषेक शर्मा मुकेशपांडे पवन दुबे सोनू दुबे सचिन दुबे यशवंत दुबे अनुराग छोटे पस्तरिया सिद्धार्थ तिवारी पवन दुबे मोहित आचार्य अंकुर दुबे प्रशांत बिल्थरिया निकुंज परसाई हितेश उपाध्याय बीनू परसाई अनुज दुबे मनीष जोशी ब्रह्मदेव तिवारी गोपाल श्रुति कृष्ण कुमार दुबे गबरू शर्मा मोहित आचार्य बिट्टू तिवारी सरस त्रिवेदी आदि का भरपूर सहयोग मिला सर्वब्राह्मण समाज युवा नगर अध्यक्ष आशीष दुबे ने सभी को सफल आयोजन का धन्यवाद दिया
*🟢👉सेमरी हरचंद में सर्व ब्राम्हण समाज के द्वारा हिंदू नव वर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन*
March 30, 2025
0