नर्मदापुरम/ जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु दिनांक 25 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 तक हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मार्गदर्शन में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री ललित डेहरिया के निर्देशानुसार मंगलवार 3 दिसंबर 2024 को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नर्मदापुरम में पोक्सो अधिनियम की थीम पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुस्कान यादव, द्वितीय स्थान पर आकाशी बावरिया, सलोनी दुबे, तृतीय स्थान पर लक्ष्मी केवट रही। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती अर्चना मिश्रा, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास शहरी श्रीमती प्रीति यादव, पर्यवेक्षक श्रीमती लता नागराज, शाला का स्टाफ, छात्राएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहे।
*🟢👉हम होंगे कामयाब'' पखवाड़ा अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*
December 03, 2024
0