Type Here to Get Search Results !

Video

*🔵💥बंद ऋतु में अवैधानिक मत्स्याखेट में आखेटित मत्स्य विक्रय पर कार्यवाही जारी*

नर्मदापुरम/ शनिवार को मत्स्य विभाग एवं राजस्व टीम तथा पुलिस विभाग की संयुक्‍त टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध मत्स्य विक्रय पर कार्यवाही की गई।
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विकासखण्‍ड के शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से मत्‍स्‍य विक्रय पर कार्यवाही करते हुए अवैध मछली जप्‍त कर नीलामी की कार्यवाही की गई। नीलामी में प्राप्‍त चार हजार 500 रूपये की राशि चालान के माध्‍यम से शासन के मद में जमा की गई। इसी क्रम में पिपरिया के मछली बाजार से भी मछली जप्‍त कर मछली नीलाम कर एक हजार 5 सौ 50 रूपये की राशि चालान के माध्‍यम से शासन के मद में जमा की गई। उल्‍लेखनीय है कि कलेक्‍टर ने बंद ऋतु 16 जून से 15 अगस्‍त तक आवैधानिक मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य परिवहन पर प्रतिबंध लगाया है। कार्यवाही के पश्‍चात संयुक्‍त दल द्वारा आसपास के सभी मत्‍स्‍य विक्रेताओ को जारी प्रतिबंध के बारे में अवगत कराया गया और बताया गया कि उल्लंघन की दशा में मध्यप्रदेश मत्स्य क्षेत्र अधिनियम 1981 की धारा 5 के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.