Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫नगरीय क्षेत्र में नमामि गंगे अभियान शनिवार से*...... *🌈💫नपाध्यक्ष नीतू यादव ने अभियान में शामिल होने की अपील की*

नर्मदापुरम्। नगरीय प्रशासन एवं विकास मप्र भोपाल के निर्देशानुसार नमामी गंगे अभियान प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में जलस्रोतों तथा नदी तलाबों, कुंओं, बावड़ी तथा अन्य जलस्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 5 जून से 16 जून तक विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। नगरीय क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली नर्मदा नदी एवं तालाब एवं जल संरचनाओं के पुनर्जीवन, संरक्षण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू  श्रीमती  यादव ने नमामि गंगे अभियान में शामिल होने के लिए नगर नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों, कालेज के छात्र- छात्राओं और समाजसेवीगणों से आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि 10 जून से 16 जून तक नगरीय क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें नगरीय क्षेत्र के समस्त कुंओं की साफ-सफाई, जल संरचनाओं के आसपास अतिक्रमण हटाना, उनका जीर्णोद्वार, पुताई एवं जाली लगाई जाएगी।नगरपालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने बताया कि 8 जून शनिवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सेठानीघाट से कोरीघाट तक विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा। 9 जून रविवार को शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेठानीघाट पर कलश यात्रा, चित्रकला निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 11 जून को  सुबह 7 बजे से 9 बजे तक फेफरताल तालाब में साफ सफाई एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं 16 जून से शाम 7 बजे सेठानी घाट पर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव ने पुन: नगर के समाज सेवियों, स्वयंसेवी संगठनों, स्कूली, कालेज के छात्र-छात्राओं, गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.