Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का किया आभार*.....*🌈💫मूंग बनी कम समय में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल : सांसद दर्शन सिंह*

नर्मदापुरम। नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में कृषि और किसान कल्याण मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुलाकात कर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की खरीदी के लिए प्रदेश के किसानों की ओर से आभार प्रकट किया।श्री चौधरी ने बताया कि शिवराज सिंह चौहान के सद् प्रयासों के कारण प्रदेश में विगत वर्षों से तीसरी फसल के रूप में ज्यादा फसलों का रकबा बढ़ा है। इसमें समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के कारण मूंग सबसे प्रमुख किसानों को ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल बन गई है जिससे कि सबसे अधिक क्षेत्र में प्रदेश के किसान अपनाने लगे हैं। गत वर्ष किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदी के कारण बेहतर कीमत मिलने से बड़ा लाभ मिला है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने वर्ष 2024 (विपणन वर्ष 2024-25) में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की उपार्जन नीति की घोषणा कर दी है। विभाग ने नर्मदापुरम नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकलां, भिंड, भोपाल,सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला शिवपुरी, पन्ना, इंदौर, अशोकनगर एवं बालाघाट आदि 32 में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी की जाएगी। श्री चौधरी ने बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 2024 में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीद 8558 रुपए प्रति क्विंटल और 6950 प्रति क्विंटल उड़द की दरें निर्धारित की हैं। जिसका बडा लाभ किसानों को मिलेगा। जिसके लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर प्रदेश के किसानों की ओर से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.