Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈पीपलढाना में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई*

 नर्मदापुरम। जन अभियान परिषद की लीड  चयनित नवांकुर संस्था नव अभ्युदय के द्वारा केसला के सेक्टर 2 के अंतर्गत ग्राम पथरोटा, गोची तरोंदा और पीपलढाना में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।संस्था द्वारा अभियान 5 जून से लेकर 16 जून तक लगातार चला, जिसके अंतर्गत गाँवो मे आम, नींबू और गुलमोहर का पौधारोपण किया गया| ग्राम पंचायत पथरोटा के नालों की साफ सफाई की गई, बच्चों के बीच जल संवर्धन और पर्यावरण के ऊपर निबंध प्रतियोगिता ग्राम गोंची तरोंदा मे बच्चों के लिए आयोजित की गई| महिलाओं के साथ जल संवर्धन और पर्यावरण बचाओ के ऊपर संगोष्ठी का आयोजन किया गया  जिसमे महिलाओं को अपनी अहम भूमिका अपने घरों मे जल सरंक्षण हेतु समझाई गयी, सभी जगह जा जाकर लोगों के बीच में रैली निकालकर जल बचाओ पर्यावरण बचाओ को लेकर रैली निकाली गई और लोगों को शपथ  दिलवाई गई कि वह बदलते मौसम की मार झेल रहे अनुभवों के आधार पर भविष्य हेतु अपने जल और पर्यावरण को बचाने मैं अपनी भूमिका जरूर अदा करेंगे| साथ ही जगह जगह लोगों को जागरूक करने हेतु दीवार लेखन भी किया गया| इस अभियान में अच्छा कार्य  करने के लिए लोगों को सम्मानित भी किया गया, जिसमें गौरव यादव,  अजय वर्धन, ललिता गौर, कविता चौरे, पूजा चौरे को पुरुस्करत किया गया|  अभियांन को सफल बनाने मे दीपक मालवीय, वैंकेट चिमनिया और शुभम  टिकारिया  की महत्वपूर्ण भूमिका रही|

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.