नर्मदापुरम।मंडल कार्यालय भोपाल में महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में, आज पर्यावरण जागरूकता और मिशन लाइफ के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह 7.30 मंडल कार्यालय से बाबूलाल गौर महाविद्यालय तक साइकिल रैली आयोजित की गई, जिसका शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल रैली के अलावा, मंडल कार्यालय भोपाल में बच्चों के बीच पर्यावरण जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार्मिक शाखा भोपाल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व को दर्शाया गया।भोपाल स्टेशन पर भी नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ, जिसमें यात्रियों और आमजन को पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इटारसी के उप मंडलीय रेलवे अस्पताल में मरीजों को कपास के थैले वितरित किए गए। यह वितरण मिशन लाइफ अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इसी कड़ी में, इटारसी स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड में मिशन लाइफ और ऊर्जा बचत पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। भोपाल मंडल के इन आयोजनों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरणीय संकट को कम करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिया जा रहा है।
*💫🌈भोपाल मंडल कार्यालय में पर्यावरण जागरूकता अभियान: साइकिल रैली और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन*.... *💫🌈इटारसी रेलवे अस्पताल और इलेक्ट्रिक लोको शेड में प्लास्टिक मुक्त और ऊर्जा बचत सेमिनार*
June 15, 2024
0