Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫हॉकी की नर्सरी में भविष्य के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हो रहे तैयार*

 नर्मदापुरम/इटारसी। हॉकी की नर्सरी में भविष्य के राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी तैयार करने के लिए ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शहर के महात्मा गांधी हॉकी स्टेडियम में  हर दिन सुबह और शाम लगभग 150 बच्चे हॉकी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नर्मदापुरम जिला हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में हॉकी की नर्सरी से नए हॉकी खिलाडिय़ों को तराशने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर में लगभग 150 लड़के-लड़कियां हर दिन सुबह-शाम हॉकी की ट्रेनिंग ले रहे हैं।ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर को लेकर जिला हॉकी संघ के सचिव एवं कोच कन्हैया गुरयानी ने बताया कि, युवा कल्याण विभाग और जिला हॉकी संघ के सहयोग से यहां बच्चों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हॉकी प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों का कहना है कि उन्हें हॉकी खेल का बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस खेल के माध्यम से वे अपने भविष्य को संवारना चाहते हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षु बच्चों से मिलने हॉकी प्रेमी और बचपन स्कूल के संचालक दीपक दुगाया और स्कूल हेड सुश्री मंजू ठाकुर गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि, इटारसी के बच्चों में हॉकी खेल के प्रति काफी रुचि रहती है। यहां छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में हॉकी स्टिक देखकर लगता है कि यहां हॉकी सर्वाधिक प्रिय खेल है। इस हॉकी की नर्सरी से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी निकल चुके हैं, जो ओलंपिक तक में अपनी खेल कला का जौहर दिखा चुके हैं।  उन्होंने कहा कि यहां साल भर नि:शुल्क हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाता है, लेकिन गर्मी के दिनों में विशेष प्रशिक्षण के लिए जिला हॉकी संघ के सहयोग से खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से इस प्रशिक्षण शिविर के आयोजन से नये बच्चों को भी लाभ होगा। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर खेल की बारीकियां सीखने को कहा तथा अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.