Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन*

 
 नर्मदापुरम/इटारसी। महाविद्यालय में आज प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर *"पृथ्वी का महत्त्व तथा उसके संसाधनों का संरक्षण"* विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।पृथ्वी दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमे पृथ्वी को बचाने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा कि पर्यावरण की चुनौतियों जैसे क्लाइमेट चेंज. ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए प्रयास करने और जागरुक करने हेतु पृथ्वी के महत्‍व को समझने और पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लेने के लिए पृथ्वी तथा उसके संसाधनों का संरक्षण अतिआवश्यक है।प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संजय आर्य ने बताया कि इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस की थीम है "पृथ्वी दिवस 2024 का विषय ग्रह बनाम प्लास्टिक है, जो "मानव और ग्रह स्वास्थ्य की खातिर" प्लास्टिक के अंत का आह्वान करने की प्रतिबद्धता है। थीम का प्रस्तावित लक्ष्य 2040 में प्लास्टिक के उत्पादन को 60% तक कम करना और अंतः प्लास्टिक मुक्त भविष्य का निर्माण करना है।यह थीम हमें हमारे स्वास्थ्य, हमारे परिवारों, हमारी आजीविका की रक्षा करने के लिए एकजुट होकर इस ग्रह में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है, क्योंकि हरा-भरा भविष्य एक समृद्ध भविष्य है। पृथ्वी हमारी धरोहर है, इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाइये। आई. क्यू. ए. सी. प्रभारी डाॅ. हरप्रीत रंधावा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस दिन को मनाने का मकसद है लोग पृथ्वी के महत्‍व को समझें और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूक हों, साथ ही करोड़ों लोग मिलकर पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियां जैसे क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैवविविधता संरक्षण के लिए प्रयास करने में और जागरुक हों। यही वजह है कि इस दिन पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया जाता है।इस अवसर पर डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, डॉ. संजय आर्य, डॉ. हर्षा शर्मा, डॉ. शिखा गुप्ता, श्रीमती पूनम साहू, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. श्रद्धा जैन, डॉ. नेहा सिकरवार, कु. प्रिया कलोसिया, कु. क्षमा वर्मा, श्रीमती शोभा मीना, श्री हेमंत गोहिया, तरुणा तिवारी, कु. करिश्मा कश्यप एवं छात्राएँ उपस्थित थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.