Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈संदेशखाली की घटना के विरोध में भाजपा ने ममतासरकार के खिलाफ दिया धरना*

नर्मदापुरम। तृणमूल कांग्रेस और पश्चिमबंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं। और यौन उत्पीड़न को बढ़ावा देते हुए मातृशक्ति का अपमान कर रही है l ऐसीनिरंकुश दिशाविहीन सरकार की हम निंदा करते हैं जब कि नारी का सम्मान विकसित और समृद्ध समाज की आधारशिला होती हैउक्त बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने संबोधित करते हुए कही एवं पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर घटित जघन्यअपराधों एवं अत्याचारों के विरोध मे जिला भारतीय जनता पार्टी के द्वारा धरनाप्रदर्शन कर ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की राष्ट्रपति महोदय से मांग की। जिला  मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हानपर पश्चिम बंगाल के संदेश खाली में हुए नारी उत्पीडन एवं जघन्य अपराध को पश्चिमबंगाल के संदेश खाली में महिलाओं पर घटित जगन्य अपराधों एवं अत्याचारों के विरोधमें नर्मदापुरम जिला मुख्यालय के सतरास्ते पर शुक्रवार को जिला भारतीय जनता पार्टीके पदाधिकारियों के द्वारा धरना दिया गया। धरने में ममता बनर्जी की सरकार के विरोधमें पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, प्रदेश सह संयोजक पीयूष शर्मा, जिलामहामंत्री प्रीति शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, युवामोर्चा प्रदेश मंत्री प्रयांशु राणे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चनापुरोहित, जिला सयोजिका वंदना दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष आमीन राइन ने धरनास्थल संबोधित कर ममता सरकार की नाकामियों पर विरोध जताया। कार्यक्रम का संचालनजिला महामंत्री मुकेश चंद्र मैना ने किया एवं आभार जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने  किया। इस अवसर पर जिला के पदाधिकारी,मोर्चाअध्यक्ष एवं समस्त मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि गण, पाषर्दगण एवंभाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.