नर्मदापुरम। वेस्ट सेंट्रल एम्प्लॉय यूनियन की सीईसी कोटा में 2 मार्च को आयोजित हुई। जिसमें जबलपुर जोन के सभी वरिष्ठ कामरेड़ों ने भाग लिया भोपाल मंडल के मंडल सचिव टी के गौतम को सर्वसम्मति से जबलपुर जोन का अध्यक्ष बनाया गया। गौतम के अध्यक्ष बनने पर भोपाल मंडल के सैकड़ो युवा कर्मचारियों ने बधाई प्रेषित की एवं मुख्य रूप से महामंत्री मुकेश गालव का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि भूतपूर्व जोनल अध्यक्ष फिलिप ओमेन का विदाई समारोह एवं स्वागत समारोह कोटा में रखा गया। जिसमें भोपाल मंडल के मंडल अध्यक्ष आर के यादव इटारसी से भूमेश माथुर सरताज हुसैन, मुबारक अली, दीपक कुमार, वकील सिंह ,सुरेश धुरिया मनोज रैकवार, नितेश देवड़ा, प्रदीप मालवीय ,प्रीतम तिवारी ,अभिमन्यु सिंह अमित सिंह ,विनोद कुशवाहा ,मनीष भगत भावना राय,एवं सभी शाखों के पदाधिकारी ने कामरेड मुकेश गालव का आभार व्यक्त किया। खुशी जाहिर की उक्त जानकारी यूनियन प्रवक्ता प्रीतम तिवारी द्वारा दी गई।
*🌈🔥भोपाल मंडल के मंडल सचिव टी के गौतम को सर्वसम्मति से जबलपुर जोन का अध्यक्ष बनाया गया*
March 02, 2024
0