नर्मदापुरम । स्थानीय नंद बिहार कॉलोनी में नंदेश्वर महादेव प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक आयोजन किया गया जिसमें विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, वार्ड 12 से अर्पित मालवीय, जितेन्द्र तिवारी पूर्व पार्षद, विधायक प्रतिनिधि विवेक भदौरिया, लोकेश तिवारी, भाजपा महिला मार्चा नगर अध्यक्ष गीता चौकसे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, पिछडा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, एवम गोलू तिवारी की उपस्थिति में संपन्नप हुआ, नंद बिहार कॉलानी परिवार के समस्त सदस्यों ने 03 फरवरी से 04 फरवरी तक अखण्ड रामायण पाठ किया साथ ही नदेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया। कार्यक्रम के समापन दिवस में हवन किया एवं पूर्ण आहूति कर कन्यां भोजन एवं भंडारा किया गया। ज्ञातव्य हो कि नंद बिहार कॉलोनी के नंदेश्वर परिवार द्वारा ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समस समय पर किये जाते हैं, जिससे सामाजिक सरसता एवं पारिवारिक माहौल में एक सांथ समय बिताने का अवसर मिलते रहता है ।
*🌈💫नंदेश्ववर महादेव प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिक आयोजन विधायक डॉ सीताशरण शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ*
February 04, 2024
0