नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल के निर्देश पर गांव चलो अभियान को लेकर जिले के 22 मंडलों के मंडल टोली की कार्यशाला संपन्न हुई। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि अभियान को लेकर मंडलों के प्रभारियों ने मंडलों पर जाकर गांव चलो अभियान की तैयारियों एवं किये जाने वाले कार्यो के करणीय कार्यो को लेकर रूपरेखा बनाई। इस दौरान मंडल टोली की बैठक में विधानसभा प्रभारी संतोष पारीक, सविता दीवान, राजो मालवीय, नवनीत नागपाल ने मंडल बैठकों में अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा की। बैठक में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री मंडल प्रभारी, अभियान के मंडल संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित हुए।
*🌈💫गांव चलो अभियान की मंडल टोली की बैठकें संपन्न*
February 02, 2024
0