नर्मदापुरम/इटारसी। भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर नगर मंडल की कार्यशाला प्रारंभ हुई।भारतीय जनता पार्टी के आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राष्ट्रव्यापी गांव चलो अभियान*" के अंतर्गत भाजपा नगर मंडल इटारसी की नगर मंडल के बूथ संयोजकों एवं प्रवासी कार्यकर्ता विस्तारकों की एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला पत्रकार भवन में हुई संपन्न।प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभागीय प्रभारी पंकज जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, भाजपा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रदेश सह-संयोजक एवं लोकसभा चुनाव संयोजक संदेश पुरोहित, लोकसभा विस्तारक संजय बराडे़, गांव चलो अभियान के नर्मदा पुरम विधानसभा प्रभारी पीयूष शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुनील राठौर,संभागीय कार्यालय प्रभारी हंस राय, भाजपा वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण में मंडल के बूथ संयोजकों एवं प्रवासी कार्यकर्ता विस्तारकों को नगर मंडल के सभी बूथों पर 24 घंटे रहेंगे। एवं भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं सहित संगठन के प्रमुख कार्य करेंगे, संगठन ऐप पर रिपोर्टिंग करना, किन-किन महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान रख कार्य करना है, व बूथ पर टोली बनाकर कार्य करना आदि, संगठन कार्य करेंगे।इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल पदाधिकारी, महामंत्री बूथ संयोजकों एवं विस्तारकों के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ-कनिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्य कर्ता बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम संचालन का अभियान के नगर मंडल संयोजक नरेंद्र राजपूत ने किया।एवं आभार भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
*💫🌈24 घंटे बूथ पर रहेंगे भाजपा नगर मंडल इटारसी के प्रवासी कार्यकर्ता*
February 08, 2024
0