नर्मदापुरम/इटारसी/विवाद विहीन ग्राम होना बड़ी उपलब्धि है। इससे दर्शित होता है कि इस गांव में कितना भाईचारा है। तथा इस भाईचारे की भावना के लिए में सभी ग्रामवासियों को साधुवाद देता हूं। उक्त विचार तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हर्ष भदौरिया प्रथम जिला न्यायाधीश ने ग्राम केसलाखुर्द में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज के समय में महत्वाकांक्षा इतनी बढ़ गई है कि छोटी-छोटी बात पर विवाद हो जाते है जो धाने और न्यायालय तक पहुंच जाते हैं। ऐसी स्थिति में इस गांव में कोई विवाद नहीं होना राम राज्य की कल्पना को साकार करता है।उन्होंने अपने संबोधन में चैक बाउस संबंधी विवादों एवं मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी ग्रामवासियों को दी। कार्य क्रम में अधिवक्ता संघ के सचिव पारस जैन एवं विधिक सेवा सदस्य जिनेन्द्र कुमार जैन ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यकम का संचालन अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संतोष गुरयानी ने एवं आभार समर सिंह तोमर द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुरु प्रशांत तोमर अधिवक्ता मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, वरिष्ठ अधिवक्ता रघुराज सिंह बघेल, अधिवक्ता संजय गुप्ता सहित बढ़ी तादाद में ग्रामवासी उपस्थित थे।विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कुशल मार्गदशन में किया गया।
*💫🌈विवाद विहीन ग्राम होना बडी उपलब्धि : तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री हर्ष भदौरिया*
January 27, 2024
0