नर्मदापुरम। भारतीय रेड क्रॉस जिला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के द्वारा जिले में नवागत कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा से सभी पदाधिकारी की भेंट हुई। भेंट उपरांत जिले में भारतीय रेड क्रॉस जिला प्रबंधन समिति के द्वारा पूर्व में लगातार कई अच्छे कार्य किए गए। लगातार जागरूकता के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हेल्प डेस्क से लेकर रेन बसेरा जैसे महत्वपूर्ण योजना पद तरीके से मानव सेवा में अहम कदम में लगातार भारतीय रेड क्रॉस नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है इसकी संपूर्ण जानकारी कलेक्टर को दी गई। कलेक्टर के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस को नर्मदा पुरम जिले में और मजबूत कर अच्छे कार्यों को लगातार किया जाएगा ।इसका आश्वासन प्राप्त हुआ। किसान केशव साहू के द्वारा बताया गया आने वाले समय में 23 जनवरी 2024 को प्रस्तावित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन माखन नगर के ग्राम बछवाड़ा मैं होना है। जिसमें कलेक्टर समस्त किसान मजदूर परिवारों के द्वारा दिए जाने वाले भोज कार्यक्रम में भी वह सम्मिलित होगी। भारतीय रेड क्रॉस जिला प्रबंधन समिति के चेयरमेन चंद्रगोपाल मलैया सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर विजयवर्गीय डॉक्टर राजेश महेश्वरी डॉ रवि शर्मा , अनिल अग्रवाल वाइस चेयरमैंन , मुकेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष श्री गौरव सेठ , उदित दुबे , किसान केशव साहू अनिल ,डी.एस.डांगी प्रदीप मिश्रा देवदत गौर , शेर सिंह बड़कुर अंजना स्वर्ण कार नर्मदा प्रसाद साहू आदि उपस्थित रहे।
*🌈💫भारतीय रेड क्रॉस जिला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने नवागत कलेक्टर से भेट की*
January 04, 2024
0