Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫अमृतमय यह मंगल बेला उत्सव भव्य मनायें हम - पंकज जोशी*

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम की बैठक बुधवार को श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में श्रीराम मंदिर अभियान समिति के प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत का स्वर्णिम काल है और यह स्वर्णिम काल इसलिए है कि जो जो सपने हमारे पूर्वजों ने नेताओं, कार्यकर्ताओं ने देखे वह सभी पूरे हो रहे हैं। चाहे वह धारा 370 हो या श्रीराम मंदिर आंदोलन हो जिसकी लड़ाई लड़ते-लड़ते सैकड़ां कार्य कर्ताओं का बलिदान हो गया वह आज सभी पूरे हो रहे है। 500 सालों के संघर्ष के बाद हमारे आराध्य श्रीराम पुनः विराजमान होंगे क्योंकि राम राम हमारे सबकुछ है। वहीं दूसरी ओर देश में दूसरे दल के नेता जब तक सत्ता में रहे उन्होंने हमारे आराध्य को हमसे दूर करने का प्रयास किया है। उनके नेताओं के द्वारा कोर्ट में यह हलफनामा दिया कि प्रभू श्रीराम काल्पनिक है। आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिव्य स्वप्न को पूरा किया है।हम सौभाग्य शाली है कि भगवान श्रीराम मंदिर एवं श्रीराम लला के पुनःप्रतिष्ठित के साक्षी बनेंगे। इस अवसर हमें घर घर अक्षत अभियान के माध्यम से निमंत्रण देकर सभी रामभक्तों को अयोध्या चलने के लिए आव्हान करना है। आप सभी अपने नगर एवं ग्राम के देवस्थलों, मठ मंदिरों पर स्वच्छता अभियान चलाना और प्रभातफेरी निकाले। 22 जनवरी को प्रभू श्रीराम के प्राणप्रतिष्ठा पर दीपावली जैसा उत्सव बनाना है। साथ ही अयोध्या चलने के लिए रामभक्तों का रजिस्ट्रेशन करें। इन सभी कार्यो के लिए टोलियां बनाए। बैठक में जिला प्रभारी सीमा सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेलमंत्री श्री अश्वनी वैष्णव का पूरे देश भर से रामभक्तों को अयोध्या ले जाने के लिए 430 स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने कहा कि पहली दीपावली नवम्बर में मनाई दूसरी दीपावली विधानसभा चुनाव के ऐतिहासिक विजय पर मनाई और तीसरी दीपावली 22 जनवरी प्रभू श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर तीसरी दीपावली मनाएगें। इस अवसर पर आप अपने अपने घरों पर रांगोली बनाकर, दीप प्रज्जवलित कर एवं मंदिरों एवं देवालयों में जाकर पूरे उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाना है। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी पंकज जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, राजो मालवीय, पूर्व विधायक सविता दीवान, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना मंचासीन थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.