Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈भाजपा मोर्चा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न*

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी मोर्चो के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पार्टी के युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में समस्त मोर्चो को आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। साथ ही महिला मोर्चा के शक्ति वंदन अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम में संपन्न हुई। कार्यशाला में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्व सहायता समूह एनजीओ संपर्क अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकल फार वोकल, देशी उत्पाद को बढावा देने को लेकर स्वसहायता समूह काम कर रहे है। बैठक को किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, राजो मालवीय, प्रीति शुक्ला, प्रसन्ना हर्णे, मुकेश चंद्र मैना, मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुराहित, दीपक महालहा, जयकिशोर चौधरी, योगेन्द्र सिंह राजपूत, राजू बकोरिया, बबलू उईके, जान मोहम्मद मंसूरी सहित मोर्चा जिला महामंत्री, मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.