Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫गांव चलो अभियान की जिलास्तरीय कार्यशाला संपन्न*...*🌈💫965 ग्रामों तक प्रवासी कार्यकर्ता पहुंचेगे*

नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार गांव चलो अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ भारतमाता, पं. दीनदयाल जी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी पंकज जोशी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा विगत 10 वर्षो में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, देश की सुरक्षा, सांस्कृतिक उत्थान एवं विश्व में भारत के गौरव के विकास के सभी आयामों पर अतुलनीय काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि एवं अपनी सरकारों के द्वारा संपन्न हुए विकास कार्यो को जन-जन तक ले जाकर जनता का विश्वास अर्जित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का विश्वास हासिल कर पुनः नरेन्द्र मोदी की सरकार बनाना है। उक्त सभी कार्यो के लिए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशा-निर्देश में गांव चलो अभियान का निर्णय हुआ। इस अभियान के माध्यम से जिले के 965 गांव एवं शहरी क्षेत्रों तक प्रवासी कार्यकर्ता 9 फरवरी से 11 फरवरी तक जिले के सभी बूथों पर जाऐंगे। इस अभियान में जिलास्तर के प्रभारी, मंत्री, सांसद, विधायक सहित मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ता रहेंगे। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक, राजो मालवीय, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, संभागीय कार्यालय प्रभारी हंस राय, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, प्रीति शुक्ला, मुकेश चंद्र मैना, लोकसभा विस्तारक संजय बराड़े, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, विधानसभा विस्तारक यशवंत दुबे, जितेन्द्र चंद्रवंशी मंचासीन थे। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने बताया कि कार्यशाला में सोशल मीडिया के गजेन्द्र चौहान एवं राहुल ठाकुर ने गांव चलो अभियान का टीवी के माध्यम से प्रेजेंटेशन दिया। इस अवसर पर गांव चलो अभियान के जिला प्रभारी मुकेश चंद्र मैना, जिला सहप्रभारी शैलेन्द्र दीक्षित, सुरेश पटेल सहित जिला पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, नगर पालिका अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, अभियान के मंडल संयोजक, सह संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल प्रभारी, मंडल सहप्रभारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.