नर्मदापुरम। गुजराती बाज खेडा़वाल ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2023 के दिसम्बर माह की 27 तारीख को विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां आयोजित करने व वर्ष 2024 के आयोजनों पर चर्चा की गई। समाज अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि समाज के प्रत्येक घर से 1000 रूपये वर्ष भर में आयोजित कार्यक्रमों के लिए सहयोग राशि लेने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि, मकर संक्राति पर्व , बसंत पंचमी, होली मिलन, भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, श्रावणी कर्म, शारदीय नवरात्र में गरबा का आयोजन, दीपावली मिलन समारोह व अन्य त्यौहार सामूहिक रूप से मनाया जावेगा। बैठक में समाज के ऊजावान सदस्य अभिषेक दुबे का सम्मान अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य रमेशचंद्र द्विवेदी , जगदीश दुबे, ओपी तिवारी, सौरभ तिवारी, अशोक दुबे, शरद तिवारी, दिनेश तिवारी, धर्मेन्द्र दुबे, रोहित तिवारी व मातृशक्ति से सिंधु दुबे, ज्योति तिवारी आदि मौजूद रही।
*🌈💫गुजराती बाज खेडा़वाल ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम की बैठक सम्पन्न*
December 17, 2023
0