Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति जबलपुर की 63 वीं बैठक संपन्न*

जबलपुर I राजभाषा कार्यान्वयन समिति पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर की 63वीं बैठक दिनांक 12.12.2023 को समिति अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक  श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि इस रेलवे पर सरकारी कामकाज में राजभाषा का अधिकतर प्रयोग किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का प्रयोग-प्रसार करना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है। इस रेल का संपूर्ण क्षेत्र हिंदी भाषी है। हमारे रेल उपयोगकर्ता अच्छी तरह से हिंदी समझते हैं और बोलते भी हैं। इसलिए यहां हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है।उन्होंने आगे कहा कि हम अपने दैनिक सरकारी कामकाज में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर रेल संबंधी सुख-सुविधाओं एवं परियोजनाओं का लाभ रेल उपयोग कर्ताओं तक पहुंचा सकते हैं। आजकल हिंदी में सरलता से काम करने की सुविधा इलेक्ट्रॉनिक उपकारणों में स्वतः ही उपलब्ध है। उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना सरकारी दैनिक कामकाज राजभाषा हिंदी में करने के निर्देश दिए तथा गृह मंत्रालय एवं रेलवे बोर्ड की विभिन्न प्रोत्साहन और पुरस्कार योजनाओं तथा हिंदी पुस्तकालयों का अधिकाधिक लाभ लेने को कहा।इस अवसर पर उपस्थित अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी रविशंकर सक्सेना ने समिति अध्यक्ष श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में पश्चिम मध्य रेलवे पर राजभाषा हिंदी के कारगर कार्यान्वयन हेतु संपन्न की जा रही विभिन्न राजभाषा गतिविधियों का उल्लेख करते हुए समिति के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।इस बैठक में मुख्यालय के सभी विभाग प्रमुख, उनके प्रतिनिधि, अधिकारीगण मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक व कारखानों के मुख्य कारखाना प्रबंधक उपस्थित थे। सभी ने विभागों, मंडलों तथा कारखानों में सरकारी कामकाज में हुई राजभाषा प्रगति से अध्यक्ष/महाप्रबंधक पमरे को अवगत कराया तथा रचनात्मक सुझाव दिये। बैठक का संचालन राज रंजन श्रीवास्तव,  राजभाषा अधिकारी ने किया तथा महेश कुमार, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी ने महाप्रबंधक महोदया एवं समिति सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.