नर्मदापुरम/इटारसी। जिला हॉकी संघ के तत्वावधान में अंतर जिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की अनेक टीमों का मुकाबला देखने को मिलेगा। युवा सितारों से सजी टीमें गांधी मैदान पर कलात्मक हॉकी का प्रदर्शन करेंगी। हॉकी होशंगाबाद के अध्यक्ष प्रशांत जैन ने बताया कि आयोजन की तैयारियां प्रारंभ हो गयी हैं। मध्यप्रदेश की अनेक जिला टीमों की स्वीकृति मिल चुकी हैं। 4 जनवरी से अंतर जिला हॉकी प्रतियोगिता प्रारंभ हो जाएगी। इन प्रतियोगिताओं के तत्काल बाद अखिल भारत हॉकी प्रतियोगिता भी प्रारंभ होगी। जिला हॉकी संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि अंतर जिला हॉकी प्रतियोगिता में जबलपुर, ग्वालियर, हरदा, बालाघाट, खरगोन, बड़वानी, उमरिया, सिवनी, अनूपपुर, शाजापुर, बैतूल, सागर, रायसेन, शिवपुरी, टीकमगढ़, रतलाम, इंदौर, दमोह, देवास, नरसिंहपुर, गुना, मंदसौर, नीमच, भोपाल और होशंगाबाद की टीमें खेलेंगी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 9 जनवरी को होगा।
*🌈💫गांधी मैदान पर 4 जनवरी से होगी अंतरजिला हॉकी प्रतियोगिता* *💫🌈9 जनवरी को फाइनल मुकाबला, फिर अभा हॉकी शुरु होगी*
December 30, 2023
0