नर्मदापुरम। प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी मालाखेड़ी स्थित स्वयंवरम गार्डन में वृदावन की रासलीला का आयोजन 1 से 8 जनवरी तक किया जायेगा।आयोजन समिति के प्रमुख डा आशुतोष शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फतेह कृष्ण शर्मा के निर्देशन में 8 दिनों तक कृष्ण रस की वर्षा की जाएगी। इस दौरान भगवान की बाल लीलाओं में कालिया मर्दन, वस्त्र हरण, बंशी चोरी, सुदामा चरित्र, माखन चोरी, गो चारण आदि लीलाओं का जीवंत मंचन किया जायेगा। लीला का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होगा। इस आयोजन में पधारकर भगवान कृष्ण के प्रेम रस में प्राप्त कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
*🌈💫श्री कृष्ण भक्ति रस वर्षा 1 से 8 जनवरी तक*
December 25, 2023
0