Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈मध्य प्रदेश को बीमारु राज्य से विकसित राज्य बनाया भाजपा ने– हिमंत बिस्वा सरमा*

नर्मदापुरम / आगामी दिनो मे होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव लड रहे प्रत्याशीयो का प्रचार प्रसार जोरो पर है।राजनीतिक पार्टियों ने अपनी अपनी जीत के लिए पूरी शक्ति झोंक दी है ।और पार्टी स्टार नेता उम्मीदवारों को जिताने उनके समर्थन में जनता से वोट के लिए अपील कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के होशंगाबाद विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डाॅ सीताशरण शर्मा जो कि पूर्व में पांच बार विधायक रह चुके हैं। एवं छठवीं बार भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल से चुनाव लड़ रहे हैं।उनके सामने उनके कांग्रेस प्रत्याशी उनके सगे बड़े भाई पंडित के गिरजा शंकर शर्मा मैदान में है। साथ ही होशंगाबाद विधानसभा सीट से नौ निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान मे हैं ।शनिवार को भाजपा उम्मीदवार डाॅ सीताशरण शर्मा के पक्ष मे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने होशंगाबाद मे एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने डाॅ. सीताशरण शर्मा को जिताने भाजपा के कार्यों को गिनाया एवं बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी बहना को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रारंभ किया है। जिसे मैंने भी अपने असम राज्य में प्रारंभ किया है।प्रधानमंत्री ने उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत 450/- रुपए में महिलाओं को सिलेंडर दे रहे हैं। पहले मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था आज वह राज्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कारण विकसित राज्य की श्रेणी में आ गया है।  श्री सरमा ने कहा कि कांग्रेस मे कोई भी आत्म सम्मान वाला आदमी नही रह सकता है,यह कपडा फाडने वाली पार्टी है।कांग्रेस मे किसी का सम्मान नही है।उनहोने कहा कि जो नेता भाजपा छोडकर कांग्रेस मे जा रहे है उन्हे जल्द ही वापस आना पडेगा। मुख्यमंत्री श्री सरमा ने कहा कि 70 सालों में केंद्र में कांग्रेस की सरकार होने के बाद कांग्रेस ने क्या किया। 2014 से जब मोदी केंद्र में आए हैं तो कश्मीर से उन्होंने 370 धारा हटाई।राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आए जो की हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके पहले कभी सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, कभी रामलला के दर्शन करने अयोध्या नहीं पहुंचे हैं, इससे समझ सकते हैं कि वह किस धर्म के हैं। जी 20 शिखर सम्मेलन हो या विदेश में कहीं भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का जिस तरह अमेरिका के राष्ट्रपति ने उठकर सम्मान किया एवं एक अन्य देश के प्रधानमंत्री ने उनके पैर छुए यह उनका नहीं पूरे भारतवासियों का सम्मान है। और दिन वह दूर भी नहीं कि जब भारत अमेरिका और चीन की टक्कर लेकर विश्व गुरु बन जाएगा। वही मोदी जी ने केंद्र में सरकार बनाते ही मदरसे के विधार्थी क्या डॉक्टर बन सकते हैं नहीं तो, उन्होंने कहा कि इनको उन स्कूलों में पढ़ाया जाए जहां से ये डॉक्टर इंजीनियर बन सके। वही मध्य प्रदेश में सडको की हालत सुधर गई है। और अब 4 लाइन के बाद सिक्स लेन भी बनने वाली है। मैं कांग्रेस में 22 साल रहा लेकिन अब मैं आज भाजपा में आकर असम को विकास की ओर ले जा रहा हूं।वही भाजपा प्रत्याशी डॉ. सीता शरण शर्मा ने कहा कि मैंने भोपाल से डॉक्टरी पढ़कर डॉक्टर बना और अब मैं जनता की सेवा कर रहा हूं। हमारे प्रदेश की सरकार ने प्रदेश में कई विकास कार्य किये है जैसे ओवर ब्रिज का निर्माण सी एम राइज स्कूल। पहले प्रदेश में सिर्फ 6 मेडिकल कॉलेज थे और बाद में छत्तीसगढ़ राज्य बनने से एक मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ चला गया। उसके बाद से भाजपा सरकार ने आज 22 मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं मेडिकल के क्षेत्र में आईटीआई रोड पर आरटीओ ऑफिस के बाजू में 40 करोड़ लागत आधुनिक चिकित्सालय बनना प्रारंभ हो गया जो जल्दी ही बनकर तैयार हो जाएगा।इस अवसर पर मंच पर डॉ. सीता सरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीरूमल नवलानी , मनोहर बडानी , महिला नगर अध्यक्ष अर्चना पुरोहित, संदेश पुरोहित, लोकेश तिवारी, अतुल गौर, राजो मालवीय, पीयूष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, सागर शिवहरे एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.