Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫तवा नदी के किनारे ग्राम सोन तलाई में स्वर्गीय श्री अशोक दीवान पंचतत्व में विलीन*......*🌈💫नम आंखों से परिजनो और शुभचिंतकों ने दी विदाई*

 नर्मदापुरम/इटारसी। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स भोपाल में कई दिनों से जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे सन तलाई निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजीव दीवान एवं संजीव दीवान के बड़े भाई अशोक दीवान का बीती रात निधन हो गया उनके सबको अंतिम संस्कार हेतु ग्रह ग्राम सोनतलाई लाया गया दोपहर में बड़ी संख्या में परिवारजन एवं शुभचिंतक दीवान निवास पर एकत्रित हुए एवं अंतिम यात्रा तबाह नदी किनारे तक गई जहां स्वर्गीय अशोक दीवान का अंतिम संस्कार किया गया मुखाग्नि  संजीव दीवान एवं राजीव  दीवान ने दी। अंतिम संस्कार के पश्चात सामूहिक रूप से मोन श्रद्धांजलि दी गई। इटारसी निवासी एवं दीवान परिवार के नजदीकी प्रमोद पगारे ने स्वर्गीय अशोक दीवान के संबंध में जानकारी दी। किस तरह उनका निधन हुआ। लाख कोशिशो के बावजूद भी चिकित्सक और परिवारजन उनको नहीं बचा सके। अंतिम यात्रा में शामिल सभी के प्रति दीवान परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया अंतिम यात्रा में  सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ओझा, मोहन दुबे, अक्षत तिवारी ,शैलेंद्र दुबे पत्रकार राजेश दुबे,इंद्रपाल सिंह ,भूपेंद्र विश्वकर्मा, शैलेंद्र पाली सहित ब्राह्मण समाज के बंधु बांधव एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.