नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सभी स्कूलों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुंजय सिंह बिसेन ने बताया कि नर्मदापुरम अन्तर्गत शीतकालीन मौसम प्रारंभ होने तथा तापमान में गिरावट के दृष्टिगत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 5 वी तक समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी. एस.ई./आई.सी.एस.ई. आदि समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाए प्रातः 09:00 बजे से पहले संचालित नहीं होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा*।
*🌈💫जिले के समस्त कक्षा पांचवी तक के स्कूल प्रातः 9 बजे से पहले नहीं होंगे संचालित*
November 29, 2023
0