सालीचौका /नरसिंहपुर , हर साल की भांति इस वर्ष भी 27 नवंबर को श्री गुरु स्वामी श्री सच्चदानंद जी की जयंती पर्व उनके परम शिष्य ब्रम्हलीन ब्रम्हचारी श्री मूलानंद जी के सूक्ष्म सानिध्य में उनके अनुयायियों के द्वारा मनाया जा रहा है।यह जंयती पर्व प्रति वर्ष की भांति एक दिन पूर्व 26 नवंबर से *जय जय अलखनिरंजन* के उदघोष के साथ दोपहर आरंभ हुआ और दूसरे दिन गुरु पूर्णिमा 27नवंबर को समापन होगा। यह जयंती पर्व नेतराम पड़हार कृषिफार्म बसुरिया मंडल व आमढांना आश्रम सालीचौका में मनाया जा रहा हैं। उल्लेखनीय हैं कि गत वर्ष श्री गुरु जयंती पर्व पर नरसिंहपुर जिले के पूर्व कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा ने शिरकत की थी।जबकि अवधेश चौकसे ने दोनों जयंती पर्व स्थान पर पूज्य गुरुओं की पूजक चित्र भेंट किये थे। आयोजकों ने सभी साधक भाईयों से एक दिन पूर्व यानि 26 नवंबर को सपरिवार पधारने का निवेदन किया गया ।श्री गुरु जयंती पर्व पर फिल्म अभिनेता मनोज जोशी अपने प्रेरणा स्रोत बरिष्ठ साधक मनीष त्रिपाठी के साथ बसुरिया में नेतराम पडहार कृषिफार्म पर रहे। श्री गुरु जयंती पर्व अनुष्ठान में शामिल होने देर शाम पहुंचे।
*🌈श्री गुरु जंयती पर्व 27 को बसुरिया,आमढाना में मनाया जा रहा* .....*💫🌈अनुष्ठान में शामिल हुये अभिनेता मनोज जोशी*
November 26, 2023
0