Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈भाजयुमों के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का नर्मदापुरम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत*.....*💫🌈राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में सड़कों पर उतारा युवाओं का सैलाब*

*💫🌈युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर झूम उठा युवाओं का सैलाब*
नर्मदापुरम।"मध्यप्रदेश कल, आज और कल" विषय पर आयोजित "प्रबुद्ध जन सम्मेलन" में सम्मलित होने पधारे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का नर्मदापुरम आगमन पर भाजयुमों के जिलाध्यक्ष दीपक महालहा के नेतृत्व में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले में भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश के प्रभारी रोहित चहल एवं भाजयुमों मध्यप्रदेश के अध्यक्ष वैभव पंवार सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नगर आगमन पर युवाओं में जोश सड़को पर देर रात उतरे युवा सैलाब के रूप में देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष की नगर में आगवानी भाजयुमो के प्रदेश मंत्री प्रांशु राने, जिलाध्यक्ष दीपक महालहा द्वारा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रथम स्वागत हैप्पी मैरिज गार्डन के पास हुआ। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रूपेश राजपूत, मनीष परदेशी, गौरव नायक, अंकित सैनी, शिवम शर्मा सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा फूल बरसाकर माला पहनाकर, आतिशबाजी करके एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके भव्य स्वागत किया, यहाँ से युवाओ द्वारा ढोल और डीजे के धुन पर रैली निकालकर कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला आगे बढ़ा मीनाक्षी चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र राठौड़ ने अपने साथियों के साथ 51 किलो का फूलों के हार पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। वही नर्मदा महाविद्यालय के सामने मण्डल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल ने मण्डल पदाधिकारीयो के साथ भगवा गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। महाविद्यालय के सामने चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने हाथ जोड़ कर उन्हें प्रणाम किया भाजयुमो के जिला मीडिया सह-प्रभारी वीरू पटवा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान भाजयुमो के समस्त जिला पदाधिकारी, समस्त मण्डल अध्यक्ष सहित हजारों के तादात में युवा एकत्रित हुए। नमन नर्मदा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल द्वारा गार्डन के प्रवेश द्वार पर आगवानी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित समस्त प्रदेश के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। यहाँ आयोजित "प्रबुद्ध जन सम्मेलन" में देर रात तक सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.