नर्मदापुरम/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं स्वीप प्रभारी सीईओ जिला पंचायत सोजान सिंह रावत के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज 27 अक्टूबर 2023 को जनपद पंचायत माखननगर में हाईस्कूल ग्राउण्ड में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ओम एवं उजाला संकुल स्तरीय संगठन की महिलाओं के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में समूह की महिलाओं के द्वारा क्रिकेट मैच के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग 17 नवम्बर 2023 को आवश्यक रूप से किये जाने के लिए दर्शकों को संदेश दिया। साथ ही उपस्थित मतदाताओं को अपने मताधिकार के उपयोग हेतु जानकारी भी दी गई।
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिलाओं के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का किया आयोजन*
October 27, 2023
0