Type Here to Get Search Results !

Video

*💫🌈कमल खिलाने का लिया संकल्प नर्मदापुरम, सिवनी मालवा, पिपरिया विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न*

नर्मदापुरम। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिला नर्मदापुरम की तीन विधानसभाओं नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी मालवा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हुए। वही सोहागपुर का विधानसभा सम्मेलन शुक्रवार को होगा।नर्मदापुरम में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में हुजुर विधान सभा के विधायक, पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, पिपरिया विधानसभा में भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमति सीमा सिंह, सिवनीमालवा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग के प्रभारी पंकज जोशी मुख्य वक्ता रहे। विधान सभा सम्मेलनों में वक्ताओं के द्वारा कार्यकर्ताओं से संकल्प लिया कि हमें विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाना है और वक्ताओं द्वारा बताया गया कि प्रत्येक परिवार में केन्द्र और राज्य सरकार की योजना का लाभ मिल रहा है। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश का मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है और भारत की प्रशंसा हो रही है। वही मध्यप्रदेश जो बीमारु राज्य हुआ करता था। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज विकास के नित नये आयाम गढ़े जा रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार महिलाओं, बहनों, किसानों, युवाओं और बुजुर्गो को तीर्थदर्शन जैसी योजनाओं के साथ अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिला रही है। हमें यह संकल्प लेना है कि आगामी विधान सभा चुनाव में हर बूथ पर कमल खिलाना है। जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलनों में भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, ठाकुरदास नागवंशी, प्रेमशंकर वर्मा, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पालिका पार्षदगण, पंच-सरपंच से लेकर बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.