नर्मदापुरम/ तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 137 होशंगाबाद ग्रामीण शक्ति तोमर द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण 2023 अंतर्गत 02 अगस्त 2023 से 11 सितंबर 2023 तक दावा-आपत्ति प्राप्त करने हेतु बी.एल.ओ. द्वारा मतदान केन्द्रों पर किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 18,19 व्यावरा, मतदान केंद्र क्रमांक 20 पवारखेड़ा बस्ती, मतदान क्रमांक 21 पथौड़ी, मतदान क्रमांक 22 चंद्रपुरा एवं मतदान क्रमांक 140 निटाया के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। सभी मतदान केन्द्रों पर उपस्थित बी.एल.ओ. के कार्यों की समीक्षा कर फार्म 6.7.8 के संबंध में जानकारी ली गई तथा 18 वर्ष के नवीन मतदाता जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। फार्म 7 में मृत्यु प्रमाण पत्र अनिर्वाय रूप से लगाने के निर्देश दिये तथा जेंडर रेशो बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने हेतु भी निर्देशित किया गया।
*💫🌈सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया*
August 31, 2023
0