नर्मदापुरम/समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग का उपार्जन 31 जुलाई तक निर्बाध रूप से किया जाएगा। किसान भाई परेशान ना हो। निर्धारित खरीदी केंद्रों पर सभी पात्र किसानों से खरीदी की जाएगी। मूंग खरीदी के बंद होने के संबंध में फैली भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करते हुए उप संचालक कृषि नर्मदापुरम जे आर हेडाऊ ने बताया कि राज्य शासन द्वारा खरीदी की निर्धारित तिथि तक सुचारू रूप से खरीदी की जाएगी। इस संबंध में प्रबंध संचालक मार्कफेड द्वारा आदेश जारी कर निर्धारित सर्वेयरो के माध्यम से खरीदी किए जाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 36264 किसानों से 12 लाख 38 हजार 170 क्विंटल की खरीदी की जा चुकी है।
*🌈💫मूंग खरीदी 31 जुलाई तक निर्बाध रूप से जारी रहेगी : उप संचालक कृषि*
July 19, 2023
0