नर्मदापुरम।मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे भोपाल मंडल में मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण हितैषी विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए।भोपाल स्टेशन पर अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को कपड़े का थैला वितरित कर प्लास्टिक मुक्त रेल परिसर बनाने हेतु जागरूकता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। डीजल लोको शेड इटारसी में अधिकारियों व कर्मचारियों नें पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मण्डल रेलवे चिकित्सालय निशातपुरा में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा चिकित्सालय परिसर में मरीजों को कपड़े का थैला बाँटकर प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित सभी डॉक्टर, नर्सेस एवं अन्य स्टाफ द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।विद्युत लोक शेड इटारसी में रेलकर्मी कलाकारों द्वारा मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के प्रति जागरूकता सम्बन्धी नुक्कड़ नाटक का मंचन कर किया जाएगा। इसके अलावा मंडल में विभिन्न स्टेशनों/रेलवे कालोनियों में पर्यावरण जागरूकता सम्बन्धी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मिशन लाइफ के तहत मंडल के स्टेशनों पर पर्यावरण के प्रति जागरूकता सम्बन्धी बैनर/पोस्टर प्रदर्शित किये गए हैं।विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे भोपाल मंडल में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत मंडल में स्टेशनों, कार्यालयों, समपार फाटकों, ट्रैक के किनारे आदि स्थानों पर रेलवे की खाली पड़ी जमीनों, रेलवे कालोनियों में स्थित उद्यानों में सघन वृक्षारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा एवं पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ बनाने में सक्रिय योगदान दिया गया।
*🌈💫विश्व पर्यावरण दिवस पर भोपाल मंडल में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये*... *🌈💫प्लास्टिक मुक्त रेल परिसर बनाने चलाया गया जागरूकता अभियान,*
June 05, 2023
0