Type Here to Get Search Results !

Video

*🌈💫पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जन्मजयंती पर कार्यकर्ता बूथों पर सुनेंगे "मन की बात"*....*🌈💫भाजपा नगर मंडल की बैठक हुई संपन्न*

नर्मदापुरम। भाजपा नगर मंडल नर्मदापुरम की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया कि आज शुक्रवार को मंडल के सभी शक्ति केंद्रों की बैठक होगी एवं 25 दिसम्बर को भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल की जन्मजयंती को सुशासन दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाएंगे एवं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनेंगे। बैठक में मंडल प्रभारी लोकेश तिवारी , जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे , उपाध्यक्ष सुनील राठौर , चरणजीत सिंह , केशव उर्मिल , मंडल महामंत्री गोलू तिवारी , उपाध्यक्ष समर्थ चौरसिया , नगरमंत्री मनीष परदेशी , मोनिका चौकसे , रामू चौहान , अनुजा मिश्रा , मनीष शर्मा , महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता चौकसे , पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्यामू पटेल , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आमिर पठान , महेश बाबरिया , तरुण पालीवाल , श्रीराम सगर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री गोलू तिवारी द्वारा किया गया व आभार भाजपा नगरमंत्री मनीष परदेशी ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.