नर्मदापुरम/ जिले में 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह "प्रशासन गांव की ओर थीम"पर मनाया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट , एसडीएम श्रीमती मोहिनी शर्मा, लोक सेवा प्रबंधक आनंद झेरवार सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जन सामान्य को शासन द्वारा प्रदत्त सेवाओं का लाभ समय पर दिलाने और उनकी शिकायतों का संतुष्टि के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना ही सुशासन हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारी, अधिकारी के रूप में नहीं बल्कि जिम्मेदारी के साथ जनता के सेवक के रूप में कार्य करें। यही शासकीय सेवक का प्रमुख दायित्व हैं। कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ श्री रावत ने विगत 5 वर्षों में जनसेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए किए गए कार्यों पर आधारित प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी समय में कैसे जनसेवाओं का लाभ हितग्राहियों तक त्वरित रूप से पहुंचाया जा सके इस पर चर्चा की गई ।लोकसेवा प्रबंधक श्री झेरवार जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन की दिशा में सीएम हेल्पलाइन कारगर साबित हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों में जिले में सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत लगभग 2 लाख 40 हजार शिकायते प्राप्त हुई हैं। जिनमें से 2 लाख 27 हजार शिकायतों का निराकरण किया गया है। जोकि कुल शिकायतों का 95 प्रतिशत हैं। साथ ही 1 लाख 88 हजार शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 9 लोक सेवा केंद्र संचालित है जिनमें अभी तक लगभग 6 लाख 57 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 5 लाख 98 हजार आवेदनों का निराकरण किया गया हैं। शेष लंबित आवेदनों का निराकरण तत्परता पूर्वक जारी हैं।कार्यशाला में कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जनजाति कार्य विभाग आदि विभागों द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई।
*🌈💫उत्तरदायित्व और सत्यनिष्ठा के साथ जनता के सेवक के रूप में कार्य करें : अपर कलेक्टर श्री ठाकुर*.....*🌈💫सुशासन सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन*
December 23, 2022
0