Type Here to Get Search Results !

Video

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

 नर्मदापुरम्।शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी की एक महत्वपूर्ण ब्राइट डिफेंस एकेडमी, शासकीय एमजीएम कॉलेज के पास, इटारसी में सम्पन्न हुई।इस् महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह  ने बताया कि भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत दिनांक 24 सितंबर 2022 दिन शनिवार को प्रातः 8:00 बजे स्थानीय कमला नेहरू पार्क ( तालाब ) परिसर, इटारसी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं दिनांक 25 सितंबर 2022 दिन रविवार को भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के दिन नगर मंडल के समस्त बूथों पर उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रम किए जाएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात 11:00 बजे प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं एवं वार्ड वासियों को संबोधित करेंगे,एवं वृक्षारोपण किया जाएगा।इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा स्वयंसेवी संस्थाएं के प्रदेश सह- संयोजक संदेश पुरोहित, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के सह संयोजक दीपक अग्रवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी सुनील राठौर, भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू सिकंदर बकोरिया, नगर मंडल महामंत्री राहुल चौरे, नगर मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र दूबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा , भाजपा नगर मंत्री गीता पटेल,भाजपा नगर मंडल मंत्री विधि पचौरी, नगर मंडल मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर,भाजपा मंडल कार्यालय प्रभारी अजय अज्जू अग्रवाल, भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी गौरव बड़कुर, भाजपा नगर मंडल सोशल मीडिया प्रभारी सौरव मेहरा, भाजपा नगर मंडल आईटी सेल प्रभारी विक्की पुनीत मालवीय भाजपा के भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष जागृति भदोरिया भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भगवानदास पप्पू पटेल भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राकेश मालवीय भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री मनोज शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री मनीष यादव, भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री मयूर मालवीय, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री हेमलता कदम भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री आशा राव भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नगर संयोजक अजय मंजारिया, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ नगर सह संयोजक प्रेम नारायण पटेल , एवं मिकी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.