नर्मदापुरम्। भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे मध्यप्रदेश मे 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान कार्यक्रम चला रहा है जिसका शुभारंभ नर्मदापुरम मे 11 सितंबर को चुका है ।नर्मदापुरम प्रवास पर पधारे भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने युवा मोर्चा के हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत नर्मदापुरम के सुखतवा शासकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पौधे लगाए।भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ने बताया कि जिले मे युवा मोर्चा 1.50 लाख पौधों का रोपण बूथ स्तर पर कर रहा है ।उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय माधवदास अग्रवाल, जिला प्रभारी राकेश जादौन,प्रदेश कार्य समिति सदस्य संतोष पारीख, प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष सोनू दीक्षित, राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा जयकिशोर चौधरी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अर्चना पुरोहित, जिला मंत्री उमेश पटेल , राजा तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुशील बरखडे, विकास नारोलिया, जोगिंदर सिंह, मयंक मेहतो, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कुलदीप रावत मंडल मंत्री मनीष परदेशी , जिला उपाध्यक्ष रूपेश राजपूत जिला मंत्री गौरव नायक एवं गोपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नर्मदापुर सुन्दरम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा केसला अजय साहू,महामंत्री शानू राठौर, पार्षद राकेश जाधव, मनजीत कलोसिया, सुयश ओसवाल, कुलदीप रघुवंशी, शुभम सिंह राठौड़ एवं युवा मोर्चे के सभी साथियों सहित सम्माननीय भाजपाजन उपस्थित रहे ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा हुए युवा मोर्चा के हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान मे शामिल
September 15, 2022
0