Type Here to Get Search Results !

Video

चौथी रेललाइन कार्य के लिए प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य

जबलपुर।  रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के रायगढ़– झारसुगुड़ा रेल खण्ड पर चौथी रेल लाइन के कार्य के तहत "ईब स्टेशन"  को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए प्री नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य दिनांक 21 से 29 सितम्बर 2022 तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समय बद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। रेल विकास से संबधित इस कार्य के दौरान पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने/गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।निरस्त की गई गाड़ियाँ- गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर -संतरागाछी साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 22.09. 2022 एवं 29.09.2022 को तथा गाड़ी संख्या 20828 संतरागाछी - जबलपुर साप्ताहिक हमसफ़र एक्सप्रेस दिनांक 21.09. 2022 एवं 28.09.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21.09.2022 एवं 28.09.2022 (बुधवार) को तथा गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22.09.2022 एवं 29.09. 2022 ( गुरुवार)  को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।  गाड़ी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस दिनांक 24.09.2022 को तथा गाड़ी संख्या 22829 भुज- शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 27.09. 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।  गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर- शालीमार एक्सप्रेस दिनांक 24.09. 2022 को तथा गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस दिनांक 25.09.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.