Type Here to Get Search Results !

Video

कुछ गाड़ियों के निरस्तीकरण अवधि तथा कुछ के परिवर्तित मार्ग में संशोधन

 नर्मदापुरम् । पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मण्डल के न्यू कटनी जंक्शन "सी" केबिन एवं न्यू कटनी जंक्शन होम सिग्नल के मध्य दोहरीकरण के तहत न्यू कटनी जंक्शन "सी" केबिन पर प्री नॉन/नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य के दौरान गाड़ी संख्या 19608/19607 मदार जंक्शन-कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस के निरस्तीकरण अवधि में मामूली संशोधन किया गया है।जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19.09.2022 एवं 26.09.2022 को तथा गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22.09. 2022 एवं 29.09.2022 को तथा अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। *इसी प्रकार मार्ग परिवर्तित गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन में संशोधन किया गया है।* जिसके अनुसार- दिनांक 16.09.2022 से 30.09.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 18009 संत्रागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गरवारोड-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी- कटनी मुड़वारा होकर तथा  दिनांक 18.09.2022 से 02.10. 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संत्रागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल जंक्शन- गरवारोड होकर गन्तव्य को जाएगी। दिनांक 17.09.2022 से 01.10. 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर -शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल जंक्शन- चांडिल जंक्शन- गया- जंक्शन-गया- मानपुर जंक्शन- कोडरमा-राजाबेरा- चांडिल जंक्शन- टाटा नगर होकर तथा दिनांक 18.09. 2022 से 02.10. 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया टाटा नगर-चांडिल जंक्शन- राजाबेरा-कोडरमा-मानपुर-गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर गन्तव्य को जाएगी। दिनांक 17.09.2022 से 01.10. 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 20830 शालीमार- भुज साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया टाटा नगर-चांडिल जंक्शन-राजाबेरा- कोडरमा-मानपुर- गया-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर तथा दिनांक 20.09. 2022 से 04.10.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 20829 भुज-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल जंक्शन- गया-मानपुर-कोडरमा-राजाबेरा-चांडिल जंक्शन-टाटा नगर होकर गन्तव्य को जाएगी।यात्रीगण कृपया।असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.