Type Here to Get Search Results !

Video

जबलपुर मण्डल में प्री-नॉन/नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनै निरस्त एवं कुछ परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

नर्मदापुरम्*। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मण्डल के न्यू कटनी जंक्शन "सी" केबिन एवं न्यू कटनी जंक्शन होम सिग्नल के मध्य दोहरी करण के तहत न्यू कटनी जंक्शन "सी" केबिन पर प्री नॉन/नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किया जाना है। जिसके चलते इस मार्ग से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त एवं कुछ गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
*निरस्त गाड़ियाँ*- 
 गाड़ी संख्या 18234/18233  इंदौर-बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस दिनांक 16.09.2022 से 03.10. 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक दिनांक 15.09.2022 से 02.10. 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस दिनांक 16.09.2022 से 03.10. 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या 22165 भोपाल- सिंगरौली द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 17.09.2022 से 01.10. 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 20.09. 2022 से 04.10. 2022 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति -संत्रागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21.09.2022 एवं 28.09. 2022 को तथा गाड़ी संख्या 22170 संत्रागाछी-रानी कमलापति साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22.09. 2022 एवं 29.09.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22909 बलसाड़-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22.09. 2022 एवं 29.09.2022 को तथा गाड़ी संख्या 22910 पुरी- बलसाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 25.09.।2022 एवं 02.10. 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 18.09. 2022 से 02.10.2022 तक तथा गाड़ी संख्या 20472 पुरी- बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 21.09 .2022 से 05.10. 2022 तक अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम- भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22.09.2022 एवं 29.09. 2022 को तथा गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापत्तनम साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 24.09. 2022 एवं 01.10.2022 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता- मदार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19.09. 2022 एवं 26.09. 2022 को तथा गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन- कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22.09. 2022 एवं 29.09. 2022 को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग- अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 18.09. 2022 से 02.10.2022 तक तथा गाड़ी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19. 09.2022 से 03.10. 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग- अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 19.09.2022 को एवं 26.09.2022 को तथा गाड़ी संख्या 18208  अजमेर-दुर्ग साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 20.09.2022 को एवं 27.09.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
*मार्ग परिवर्तन*-
 दिनांक 19.09.2022 एवं 26.09. 2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया धनबाद-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- प्रयाग राज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर गन्तव्य को जाएगी।इसी प्रकार दिनांक 21.09.2022 एवं 28.09.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-धनबाद होकर गन्तव्य को जाएगी। दिनांक 14.09.2022 से 28.09.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद- कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा- प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-धनबाद होकर गन्तव्य को जाएगी।इसी प्रकार दिनांक 17.09. 2022 से 01.10. 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या19414 कोलकाता- अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया धनबाद-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- प्रयाग राज छिवकी -कटनी मुड़वारा होकर गन्तव्य को जाएगी। दिनांक 16.09. 2022 से 30.09.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 18009 संत्रागाछी-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया टाटा नगर-चांडिल जंक्शन- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर गन्तव्य को जाएगी।इसी प्रकार दिनांक 18.09.2022 से 02.10. 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संत्रागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल जंक्शन-चांडिल जंक्शन- टाटा नगर होकर गन्तव्य को जाएगी। दिनांक 17.09.2022 से 01.10. 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर- शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा- प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल जंक्शन- चांडिल जंक्शन -टाटा नगर होकर गन्तव्य को जाएगी।इसी प्रकार दिनांक 18.09.2022 से 02.10. 2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालीमार- उदयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया टाटा नगर- चांडिल जंक्शन- पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन- प्रयागराज छिवकी -कटनी मुड़वारा होकर गन्तव्य को जाएगी। दिनांक 17.09.2022 से 01.10.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 20830 शालीमार-भुज साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया टाटा नगर-चांडिल जंक्शन -पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छिवकी-कटनी मुड़वारा होकर गन्तव्य को जाएगी।इसी प्रकार दिनांक 20. 09.2022 से 04.10.2022 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 20829 भुज-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल जंक्शन-चांडिल जंक्शन- टाटा नगर होकर गन्तव्य को जाएगी।यात्रीगण कृपयाअसुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.