नर्मदापुरम्/इटारसी( नेहा मालवीय)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय भोपाल पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का इटारसी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने अपनी बहू श्रीमती मनीषा कौर के विजय होने एवं नगर पालिका परिषद इटारसी में 20 पार्षद विजय होकर नगर पालिका परिषद इटारसी की ऐतिहासिक जीत होने पर भाजपा प्रदेशअध्यक्ष बीडी शर्मा का शाल।श्रीफल मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। इस दौरान इटारसी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर ने बताया की कड़ी मेहनत,बूथ विस्तारक अभियान से भाजपा, संगठन से अधिक संख्या में कार्यकर्ता जुड़े, इसका सीधा फायदा चुनाव में मिला। इटारसी में भाजपा की परिषद बनाने के लिए लोकप्रिय सांसद राव उदय प्रताप सिंह,स्थानीय विधायक सीता सरन शर्मा नर्मदापुरम भाजपा के जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, सहित स्थानीय नेताओं का बहुत मार्गदर्शन मिला।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का आभार व्यक्त करके के लिए वार्ड 18 की नवनियुक्त पार्षद श्रीमती मनीषा कौर के पति हनु बंजारा ,वार्ड 20 की पूर्व पार्षद श्रीमती ममता कौर, इस अवसर पर लोकप्रिय सांसद राव उदय प्रताप सिंह , विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं भाजपा के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल सहित भाजपा के स्थानीय नेताओं एवं वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मिले इटारसी मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह
August 26, 2022
0