Type Here to Get Search Results !

Video

बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस एवं दुर्ग-भोपाल-दुर्ग एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त कोच जुड़ने की अवधि बढ़ाई

 नर्मदापुरम्।  रेल प्रशासन द्वारा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात एवं प्रतीक्षा सूची क्लीयर करने के लिए गाड़ी संख्या 18236/ 18235 बिलासपुर-भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12853/ 12854 दुर्ग -भोपाल -दुर्ग एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर लगाये जा रहे एक- एक शयनयान श्रेणी कोच की अवधि बढ़ाई गई है।यह कोच गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर- भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 01.09.2022 से 30.09. 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 03.09.2022 से 02.10. 2022 तक अस्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा।इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 01.09. 2022 से 30.09. 2022 तक तथा गाड़ी संख्या 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 02.09. 2022 से 01.10.2022 तक अस्थाई तौर पर जोड़ा जाएगा। यात्रीगण कृपया यात्रा के दौरान कोविड -19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.