नर्मदापुरम् कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश कहा कि नगर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें
August 24, 2022
0
नर्मदापुरम्। नगर की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। सब्जी बाजार को व्यवस्थित करें। निर्धारित स्थान पर ही सब्जी के ठेले लगे। ट्रैफिक,साफ सफाई ,पेयजल आदि मूलभूत व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से संचालन किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाढ़ आपदा की स्थिति एवं विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रम की समीक्षा की।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बारिश के कारण पेय जल स्त्रोतों के दूषित होने की संभावना को देखते हुए सभी ग्रामीण क्षेत्रों में क्लोरिनेशन की कार्यवाही की जाएं। नगरीय क्षेत्रों में सभी सीएमओ भी जल स्त्रोतों के शुद्धिकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल पुलियों पर व्यवस्थित बैरिकेडिंग की जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को इन पुल पुलियों की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुखतवा पुल पर बैली ब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने स्वामित्व योजना, धारणाधिकार योजना, मुख्य मंत्री भू अधिकार योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने पिपरिया एवं सोहागपुर तहसीलदार को निर्धारित ग्रामों के प्रारूप अधिकार अभिलेख का प्रकाशन समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि धारणाधिकार के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने राहत प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों की निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।