Type Here to Get Search Results !

महिला मंडल ने मनाया 75 वा आजादी का अमृत महोत्सव.

 
*नर्मदापुरम्*। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत विक्रम नगर मे महिलाओं ने आज आजादी का अमृत महोत्सव एक साथ एकत्रित होकर और तिरंगा फहरा कर बड़े जोश और जुनून के साथ मनाया।इस उपलक्ष्य  में वार्ड 21की पार्षद महिमा रोहित गौर और स्नेहा दुबे एवं अन्य महिला मंडल सदस्य मौजूद रहे ! महिला मंडल ने तिरंगा फहरा कर अपने देश और तिरंगे के लिए भक्ति सम्मान और देशभक्ति दर्शाते हुए सलामी दी।और  आजादी की 75 वी वर्षगाँठ को पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए स्नेहा दुबे ने सभी को संबोधित किया। समस्त महिला मंडल की ओर से शहर वासियों को इस आजादी के महान पर्व को उत्साह से मनाने के लिए  शुभकामनाएं दी । इस कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्य आशा गौर, रानी सरकार ,संगीता गौर, रेखा मालवीय ,ममता मालवीय ,सीमा गौर, पिंकी, दीपा चौधरी ,सुलेखा दुबे, पार्वती चौरे ,पद्मनी चौधरी ,कमला मालवीय ,सीजन रावत और श्रीजा गौर यह सभी मौजूद रही। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.