Type Here to Get Search Results !

Video

फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा की मां की हालत गंभीर



फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा की मां की हालत गंभीर

मशहूर फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा के लिए यह बेहद ही कठिन समय है। उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। निर्माता ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। सुधीर मिश्रा के इस ट्वीट के बाद लोग चिंतित हो गए हैं और जल्द उनकी मां के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। सुधीर मिश्रा ने 7 जून को जानकारी दी थी कि उनकी मां की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। अब उन्होंने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों का कहना है,उनकी मां के पास बेहद कम समय बचा है। सुधीर मिश्रा एक फिल्म निर्माता होने के साथ ही निर्देशक और पटकथा लेखक भी हैं। उन्हें धारावी, चमेली और हजारो ख्वाहिशें ऐसी समेत कई फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाना जाता है। 




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.