Type Here to Get Search Results !

Video

दुष्कर्म के 2 आरोपियों को ग्रामीणों ने जिंदा जलाया, 1 की मौत, दूसरे की हालत गंभीर


गुमला । झारखंड के गुमला जिले में दुष्कर्म के 2 आरोपियों को ग्रामीणों ने जिंदा जला दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां सुनील उरांव की मौत हो गई। दोनों युवकों पर दुष्कर्म का आरोप है। गुमला जिले के बसुआ अम्बाटोली गांव में यह घटना हुई। यहां ग्रामीणों ने दो युवकों को बाइक सहित आग के हवाले कर दिया। जिसमें दोनों युवक सुनील उरांव और आशीष कुमार झुलस गए। 
बताया जाता है कि गांव की एक युवती अपने मां के साथ कहीं गई थी। उसी दौरान इन दोनों युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिससे लड़की के परिजन आक्रोशित हुए और दोनों आरोपियों को पकड़कर गांव ले आए। यहां दोनों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। इसके बाद भी ग्रामीणों की नाराजगी कम न हुई और आरोपियों पर टांगी (धारदार हथियार) से हमला किया। पुलिस के मुताबिक घटना में गंभीर रूप से झुलसे सुनील उरांव की मौत हो गई। वहीं आशीष गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद से पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना के बाद से पुलिस गांव में लगातार कैंप कर रही है। गंभीर रूप से झुलसे दोनों आरोपी युवकों का कहना था कि उन्होंने लड़की के साथ कुछ गलत नहीं किया है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.