Type Here to Get Search Results !

*🟣👉सट्टा खाईबाज़ सहित उसके दो गुर्गे गिरफ्तार, नगदी सहित सट्टा सामग्री जब्त*...........*🟢👉10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त*


नर्मदापुरम/पिपरिया। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने एक सट्टा खाईवाल सहित उसके एजेंटों को पकड़कर कारवाई की है। टी आई मदन पवार ने बताया कि इतवारा बाजार विश्वकर्मा मंदिर के सामने सट्टा लिख रहे दो सटोरियों सहित उनके खाईवाल को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। बताया गया कि हरभजन नाथ, प्रकाश दुबे सहित सट्टा खाईवाल अंकित कुचबंदिया पिता संतोष कुचबंदिया को सट्टा सामग्री सहित  1500 रूपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है। वही रेलवे कालोनी के पीछे आउटर के पास से सोनू मकोड़ी को गिरफ्तार कर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब भी जब्त की गई।इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.