Type Here to Get Search Results !

*🟣👉पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया*

नर्मदापुरम/ बनखेड़ी। थाना अंतर्गत ग्राम सिंगपुर में पानी के विवाद को। लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई है। हालांकि इस मामले में वनखेड़ी पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर कारवाई की है। तत्संबंध में वनखेड़ी टी आई विजय सनस ने बताया कि एक ही नलकूप से दो पक्षों के द्वारा पानी की सिंचाई को लेकर आपस में गाली गलौज के साथ साथ मारपीट होने पर दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई की गई है। बताया गया है फरियादी हरप्रसाद अहिरवार की रिपोर्ट पर चैन सिंह ,सत्मम ,हलपुरा  संजू अहिरवार सभी नि. सिंगपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 144/26 धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।वही दूसरे पक्ष लक्ष्मी नारायण अहिरवार की रिपोर्ट पर नानकराम अहिरवार,अरविंद अहिरवार , हरप्रसाद अहिरवार  निवासी ग्राम सिंगपुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 143/2026 धारा - 296(b), 115(2) 351(3), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर कारवाई की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.